
श्री चित्रा तिरुनाल आयुर्विज्ञान और प्रौद्योगिकी संस्थान, त्रिवेंद्रम
Sree Chitra Tirunal Institute for Medical Sciences and Technology, Trivandrum
जी ए टी आई कार्यक्रम ब्रिटिश काउंसिल के साथ साझेदारी में चलाया जा रहा है। जी ए टी आई, एथेना- स्वान (वैज्ञानिक महिला अकादमिक नेटवर्क) जेंडर इक्विटी चार्टर और मान्यता फ्रेमवर्क से प्रेरणा लेता है, जिसे 2005 से 'एडवांस हायर एजुकेशन यू.के' द्वारा संचालित किया जा रहा है। ब्रिटिश काउंसिल, जी ए टी आई के तहत चुने गए संस्थानों और यू.के के एथेना- स्वान मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालयों तथा अनुसंधान संस्थानों के बीच सहयोग को सुगम बनाती है। ब्रिटिश काउंसिल ने, भारत के चुने हुए जी ए टी आई पायलट संस्थानों के साथ साझेदारी के लिए यू.के के छह एथेना- स्वान संस्थानों का चयन किया है।एस सी टी आई एम एस टी, तिरुवनंतपुरम, मैनचेस्टर विश्वविद्यालय के साथ साझेदारी कर रहा है।
